अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान
अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान की स्थापना संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 1985 में की गई। यह संस्कृति विभाग की स्वायशासी संस्था है। संस्थान का उद्देश्य भारत के विभिन्न भागों में प्रचलित बौद्ध विधाओं का राष्ट्रीय सन्दर्भ में अध्ययन तत्संबंधी शोध तथा बौद्ध स्थलों की सांस्कृतिक महत्व की परम्परागत एवं आधारभूत मान्यताओं, मानवीय मूल्यों, कला अवशेषों का संरक्षण करना।
संस्थान का प्रमुख उद्देश्य भारत के विभिन्न भागों में प्रचलित बौद्ध विधाओं का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सन्दर्भ में अध्ययन, उनसे संबंधित शोध कार्यों को प्रोत्साहित करना, और बौद्ध स्थलों की सांस्कृतिक महत्ता को उजागर करना है। इसके अंतर्गत परंपरागत एवं आधारभूत मान्यताओं, मानवीय मूल्यों, बौद्ध कला, आस्था, और अवशेषों का दस्तावेजीकरण तथा संरक्षण किया जाता है।