Skip to main content

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान

उद्देश्य

प्रमुख उद्देश्य

  • संस्थान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध बौद्ध संस्कृति से सम्बन्धित सामग्री का संकलन शोध कार्य, उससे सम्बन्धित ग्रन्थों का विकासात्मक अध्ययन एवं उपलब्ध सामग्री का भारतीय भाषाओं तथा अंग्रेजी में प्रमाणित भाषान्तर कार्य आदि।
  • बौद्ध साहित्य सम्बन्धी सामग्री के सुसम्बद्ध अध्ययन हेतु विभिन्न बौद्ध देशो की भाष्यों का ऐसा प्रमाणिक अध्ययन जो मूल स्रोत से उपलब्ध ग्रन्थों के एकत्रीकरण, व्यवस्थापन एवं शोध में सहयोग दे।
  • बौद्ध साहित्य के भारतीय एवं विदेशी विद्वानों के लिए पालि, संस्कृत, तिब्बती, अंग्रेजी आदि से सम्बन्धित भाषाओं एवं शास्त्रों के अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराना जो भारत और विदेशो से प्राप्त बौद्ध साहित्य के तुलनात्मक अध्ययन में सहयोगी हो सके।
  • ऐसे अध्येयताओं एवं शोधकर्ता विद्वानों के पुरस्कार एवं उपाधि प्रदान करने के लिए शासन एवं विश्वविद्यालयो के सहमति से नियम बनाना और अनुमति प्रदान करना।
  • बौद्ध साहित्य के अन्तर्राष्ट्रीय संदर्भ में ग्रन्थ सूची, समीक्षात्मक अध्ययन, अनुवाद, शोध पत्रिका, शब्दकोष आदि ग्रन्थों का प्रकाशन करना।
  • उपर्युक्त उद्देश्यों की पूर्ति के लिए छात्रवृत्ति, शोधवृत्ति, अध्ययन वृत्ति, यात्रा वृत्ति आदि उपलब्ध कराना।
  • उद्देश्यों के अनुरूप परिचर्चा, संगोष्ठी, व्याख्यान, सम्मेलन, प्रतियोगिता आदि आयोजित करना।
  • बौद्ध साहित्य से सम्बन्धित ग्रन्थों, पाण्डुलिपियों, माइक्रोफिल्मों आदि का पुस्तकालय स्थापित करना।
  • संस्थान के वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करना एवं विकास हेतु सम्पत्ति भूमि, भवन, आदि प्राप्त करने के लिए नियम बनाना जिससे संस्थान का सुनियोजित विकास हो सके।
  • संस्थान के उद्देश्य के उपलब्धि के लिए उन सभी कार्यों को सम्पादित करना अथवा कार्यों के सम्पादन की सुविधा एवं तत्परता के लिए समितियों एवं उपसमितियों का गठन करना एवं उनके संचालन के लिए नियम बनाना जो आवश्यक एवं प्रासंगिक हों।

प्रमुख उद्देश्य

बौद्ध साहित्य के भारतीय एवं विदेशी विद्वानों के लिए पालि, संस्कृत, तिब्बती, अंग्रेजी आदि से सम्बन्धित भाषाओं एवं शास्त्रों के अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराना जो भारत और विदेशो से प्राप्त बौद्ध साहित्य के तुलनात्मक अध्ययन में सहयोगी हो सके।

संस्थान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध बौद्ध संस्कृति से सम्बन्धित सामग्री का संकलन शोध कार्य, उससे सम्बन्धित ग्रन्थों का विकासात्मक अध्ययन एवं उपलब्ध सामग्री का भारतीय भाषाओं तथा अंग्रेजी में प्रमाणित भाषान्तर कार्य आदि।

संस्थान के उद्देश्य के उपलब्धि के लिए उन सभी कार्यों को सम्पादित करना अथवा कार्यों के सम्पादन की सुविधा एवं तत्परता के लिए समितियों एवं उपसमितियों का गठन करना एवं उनके संचालन के लिए नियम बनाना जो आवश्यक एवं प्रासंगिक हों।

बौद्ध साहित्य सम्बन्धी सामग्री के सुसम्बद्ध अध्ययन हेतु विभिन्न बौद्ध देशो की भाष्यों का ऐसा प्रमाणिक अध्ययन जो मूल स्रोत से उपलब्ध ग्रन्थों के एकत्रीकरण, व्यवस्थापन एवं शोध में सहयोग दे।

बौद्ध साहित्य के अन्तर्राष्ट्रीय संदर्भ में ग्रन्थ सूची, समीक्षात्मक अध्ययन, अनुवाद, शोध पत्रिका, शब्दकोष आदि ग्रन्थों का प्रकाशन करना।

ऐसे अध्येयताओं एवं शोधकर्ता विद्वानों के पुरस्कार एवं उपाधि प्रदान करने के लिए शासन एवं विश्वविद्यालयो के सहमति से नियम बनाना और अनुमति प्रदान करना।

उद्देश्यों के अनुरूप परिचर्चा, संगोष्ठी, व्याख्यान, सम्मेलन, प्रतियोगिता आदि आयोजित करना।

उपर्युक्त उद्देश्यों की पूर्ति के लिए छात्रवृत्ति, शोधवृत्ति, अध्ययन वृत्ति, यात्रा वृत्ति आदि उपलब्ध कराना।

संस्थान के वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करना एवं विकास हेतु सम्पत्ति भूमि, भवन, आदि प्राप्त करने के लिए नियम बनाना जिससे संस्थान का सुनियोजित विकास हो सके।

बौद्ध साहित्य से सम्बन्धित ग्रन्थों, पाण्डुलिपियों, माइक्रोफिल्मों आदि का पुस्तकालय स्थापित करना।